प्रमुख संवाददाता, अगस्त 25 -- इंडिगो एयरलाइंस के को-फाउंडर और पूर्व छात्र राकेश गंगवाल अपने संस्थान आईआईटी कानपुर को और 300 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करेंगे। इस बजट से संस्थान में बन रहे गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। राकेश गंगवाल ने चार साल पहले 2022 में इस स्कूल के लिए 100 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की थी। इस स्कूल का नाम भी गंगवाल के नाम पर रखा गया है। इस तरह, गंगवाल स्कूल के लिए राकेश गंगवाल ने कुल 400 करोड़ रुपये की मदद की है। गंगवाल स्कूल की विकास योजनाओं में आईआईटी कानपुर परिसर में 500 बेड का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल और 200 बेड का प्रस्तावित कैंसर केयर एवं रिसर्च सेंटर की स्थापना की जा रही है। इन सुविधाओं का उद्देश्य मेडिकल शिक्षा, क्लिनिकल रिसर्च और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा ...