IIT : कौन हैं नरेश गुप्ता, आईआईटी को दान में दिए 10 करोड़ रुपये
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 8 -- आईआईटी कानपुर में 10 करोड़ रुपये से छात्रों के लिए हॉल ऑफ रेजिडेंस-15 में बनने वाले आवासीय टॉवर का निर्माण किया जाएगा। यह राशि संस्थान के पूर्व छात्र डॉ. नरेश चंद गुप्ता और उनकी पत्नी निधि गुप्ता की ओर से दान की गई है। टॉवर का नाम डॉ. नरेश चंद्र गुप्ता के नाम पर रखा जाएगा। डॉ. गुप्ता ने वर्ष 1988 में संस्थान से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। आईआईटी में लगातार बढ़ रही छात्र संख्या को देखते हुए करीब एक हजार छात्रों के लिए चार टॉवर वाले नए छात्रावास का निर्माण प्रस्तावित है। नए आवासीय परिसर में छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें अध्ययन कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र, भोजनालय, लाउंज और दिव्यांगजन-अनुकूल व्यवस्था शामिल है। यहां सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और ऊर्जा-कुशल तकनीक रहेगी। डॉ. नरेश चंद गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.