IIT : आईआईटी बीएचयू में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, पूर्व छात्र ने दिए थे 1.51 अरब रुपये
नई दिल्ली, जून 20 -- आईआईटी बीएचयू में पूर्व छात्र के दान की धनराशि से यावतकर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण होगा। राजपूताना ग्राउंड के पास बन रहे महामना स्टूडेंट ऐक्टिविटी ऐंड कंप्यूटिंग सेंटर के साथ ही इस कन्वेंशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। इसे 2028 तक छात्रों के लिए खोल दिया जाएगा। आईआईटी बीएचयू के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और जूनिपर नेटवर्क्स, माउंटेन व्यू कैलिफोर्निया के पूर्व चीफ टेक्निकल अफसर डॉ. राज यावतकर ने आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन के जरिए संस्थान को कुल 16 मिलियन डॉलर (लगभग 1.51 अरब रुपये) प्रदान किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग से वर्ष-1980 में बीटेक करने वाले डॉ. राज यावतकर ने इसके बाद आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर विज्ञान में एमटेक और पर्ड्यू विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आई ट्रिपल ई फेलो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.