नई दिल्ली, जून 12 -- साइबर फ्रॉड व हैकिंग से निपटने के लिए आईआईटी कानपुर अब साइबर वॉरियर्स तैयार करेगा। इसको लेकर आईआईटी कानपुर ने साइबर सुरक्षा में बैचलर कोर्स शुरू किया है, जिसका नाम बैचलर ऑफ साइबर सिक्योरिटी रखा गया है। इसमें छात्रों को प्रवेश अन्य ब्रांचों की तरह जेईई एडवांस्ड रैंक ( JEE Advanced Rank ) से नहीं बल्कि जेईई मेन स्कोर (JEE Main Score ) के अलावा लिखित परीक्षा और हैकाथॉन के माध्यम से मिलेगा। चार साल के कोर्स की शुरुआत जुलाई से होगी।जेईई मेन स्कोर से होगा दाखिला डिजिटल युग में बढ़ते साइबर फ्रॉड व हैकिंग को रोकने के लिए साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए आईआईटी कानपुर ने यह पहल की है। इस कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया पारंपरिक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों से अलग होगी। अभ्यर्थियों को पहले जेईई मेन ...