नई दिल्ली, मार्च 28 -- IIM-Ahmedabad 2026 Placement: भारत के सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM-A) ने अपने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 'फाइनल प्लेसमेंट' प्रक्रिया के पहले फेज (कलस्टर-1) को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। देश-दुनिया की दिग्गज कंपनियों ने IIM अहमदाबाद के छात्रों की प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए उन्हें बेहतरीन सैलरी पैकेज और महत्वपूर्ण पदों ऑफर किए हैं। इस साल भी संस्थान ने 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का रिकॉर्ड कायम किया है। IIM अहमदाबाद की यह प्लेसमेंट प्रक्रिया अपनी खास 'कलस्टर-कोहोर्ट' प्रणाली के लिए जानी जाती है, जहां विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों को अलग-अलग समूहों में आमंत्रित किया जाता है। इस साल भी इंडस्ट्री की अनिश्चितताओं के बावजूद, इंस्टीट्यूट, के पीजीपी (PGP) क्लास के छात्रों के लिए प्ले...