IIM अहमदाबाद से पढ़ाई, रैंक 1 हासिल कर बने गोल्ड मेडलिस्ट, अब माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में संभाल रहे बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- कहते हैं कि जहां चाह है वहां राह है। यह लाइन दिल्ली के शुभम गोयल पर परफेक्ट बैठती है। दिल्ली में पले-बढ़े शुभम गोयल ने IIM अहमदाबाद से पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडल हासिल किया। आज वह कनाडा में माइक्रोसॉफ्ट के प्रिंसिपल प्रोडक्ट लीड हैं और 13 लोगों की प्रोडक्ट टीम की अगुवाई कर रहे हैं। इनकी जर्नी काफी प्रेरणादायक है। चलिए आज हम आपको शुभम गोयल की सक्सेस स्टोरी बताते हैं।शिक्षा के माहौल में बीता बचपन शुभम गोयल का जन्म दिल्ली में हुआ। उनके परिवार में शिक्षा को हमेशा काफी महत्व दिया गया। उनके दादा और नाना दोनों दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुके हैं। उनकी मां गृहिणी हैं, जबकि पिता और भाई सरकारी सेवा में हैं। ऐसे में उनके परिवार में पढ़ाई का माहौल था। उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला लिया। यहां उनका सीधा लक्ष्य था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.