नई दिल्ली, अगस्त 30 -- IIIT Placement 2026: झारखंड की राजधानी रांची में स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ने अपने प्लेसमेंट सत्र 2026 के आंकड़े साझा किए हैं। इस बार संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश की नामी कंपनियों से शानदार पैकेज और जॉब ऑफर्स हासिल किए हैं। प्लेसमेंट आंकड़ों के अनुसार, इस साल में कंपनियों द्वारा छात्रों को अब तक कुल 243 जॉब ऑफर्स दिए जा चुके हैं। संस्थान में इस वर्ष का हाईएस्ट सैलरी पैकेज (CTC) 60 लाख रुपये प्रति वर्ष (LPA) दर्ज किया गया है। वहीं, औसत पैकेज बढ़कर 16.16 लाख रुपये प्रति वर्ष पहुंच गया है, जो इस साल का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इसके अलावा, संस्थान का मीडियन CTC 12 लाख रुपये सालाना रहा है।बीते 5 वर्षों में कैसा रहा प्लेसमेंट ट्रेंड? IIIT रांची के आं...