भागलपुर, नवम्बर 21 -- ट्रिपल आईटी भागलपुर के 2027 बैच के छात्र-छात्राओं ने कैंपस प्लेसमेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अप्रैल 2026 से शुरू हुए इस प्लेसमेंट अभियान में अब तक देश-विदेश की 97 नामी कंपनी के प्रतिनिधियों ने शिरकत कर छात्रों को आकर्षक इंटर्नशिप स्टाइपेंड और पूर्णकालिक (फुल-टाइम) नौकरी के प्रस्ताव दिए हैं। इस अभियान में अमेजन, एनवीडिया, नोकिया, ऑटोडेस्क, सैप लैब्स, क्रेड, सर्विसनाउ, सिटी बैंक, इंफोसिस, कॉग्निजेंट, विरटुसा, फिशर जॉर्डन और स्केलर लैब्स एआई जैसी दिग्गज कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए।बिहार के वैशाली के लाल मणिरंजन को 60 लाख का पैकेज संस्थान के छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) विभाग के छात्र वैशाली के लालगंज निवासी मणिरंजन ने क्रेड कंपनी में 1 ...