नई दिल्ली, मार्च 12 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जून 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी 10 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं। इसी सत्र में परियोजना जमा करने और प्रयोगात्मक परीक्षाओं से जुड़ी प्रक्रियाएं भी पूरी करनी होंगी।इसके लिए अभ्यर्थी संबंधित लिंक https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि जून 2026 की टर्म एंड परीक्षा, प्रोजेक्ट सबमिशन एवं प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 मार्च से 10 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क निर्धारित की गई है। इसके बाद 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 1100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फ...