IGNOU Admission 2026: इग्नू के ODL और ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 13 अक्टूबर तक करें आवेदन
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब छात्र 13 अक्टूबर 2026 तक फ्रेश एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू सहायता केन्द्र, पूर्णिया कॉलेज के सहायक समन्वयक डॉ. सुरज सिंह ने बताया कि यह बढ़ी हुई समय सीमा ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन माध्यम से चलाए जा रहे अधिसूचित कार्यक्रमों पर लागू होगी। हालांकि, सर्टिफिकेट और सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों के लिए यह तिथि विस्तार लागू नहीं होगा। यानी इन कार्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले से तय समय सीमा ही मान्य रहेगी। इसलिए जो छात्र IGNOU के जुलाई 2026 सत्र में ODL या ऑनलाइन माध्यम से किसी पात्र पाठ्यक्रम में नया दाखिला लेना चाहते हैं, वे 13 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।कहां करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.