नई दिल्ली, अगस्त 21 -- नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों और ग्रेजुएट्स के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) का कैंपस प्लेसमेंट सेल एक खास प्लेसमेंट अभियान आयोजित कर रहा है। इसके जरिए नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में नर्सिंग से जुड़े पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को एक साल के अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत हर महीने 21562 रुपये तक का स्टाइपेंड मिलेगा। इस भर्ती अभियान में 15 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है।कौन कर सकता है आवेदन? बता दें कि यह भर्ती अभियान सिर्फ IGNOU के वर्तमान छात्रों और पूर्व छात्रों (Alumni) के लिए है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इनमें से कोई योग्यता होनी चाहिए: जेएनएम (General Nursing and Mid...