नई दिल्ली, जून 17 -- देश की सबसे प्रतिष्ठित और नंबर 1 ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू (IGNOU) के पेपर लीक के दावों ने खलबली मचा दी है। दावा किया जा रहा है कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की जून टर्म एंड परीक्षाओं के कई विषयों के प्रश्न पत्र टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 199 रुपये में बेचे गए। इसके बाद यूनिवर्सिटी हेडक्वार्टर ने देश भर के रीजनल सेंटर्स को उन दलालों के बारे में अलर्ट किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक कोई पेपर रद्द नहीं किया गया है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि उसे पेपर लीक का कोई सबूत नहीं मिला है। इस स्थिति ने 9 लाख छात्रों की परीक्षाओं की विश्वसनीयता और पारदर्शिता पर गंभीर चिंता व्यक्त करती है। देश भर के सेंटर्स पर एक पीजी परीक्षा का गलत प्र...