नई दिल्ली, अगस्त 14 -- अगर आप एक में पोस्ट ग्रेजुएशन यानी पीजी की डिग्री हासिल करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) से ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए एक साल का मास्टर्स डिग्री शुरू किया है। बता दें कि 9 विषय में एक साल की डिग्री ऑफर की जाएगी। इन प्रोग्राम्स के जरिए पात्र छात्र सामान्य दो वर्षीय पोस्टग्रेजुएशन की तुलना में कम समय में मास्टर डिग्री पूरी कर सकेंगे। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत विकसित किए जा रहे लचीले और बहुविषयक उच्च शिक्षा विकल्पों के अनुरूप है। बता दें कि इस कोर्स का फायदा उन कैंडिडेट्स को मिलेगा जो वर्किंग प्रोफेशनल हैं और डिग्री हासिल करके किसी अन्य नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं।16 अगस्त तक कर सकत...