नई दिल्ली, अगस्त 22 -- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक निजी कॉलेज से जुड़ा एक प्रोफेसर और उसके पांच छात्र अब सलाखों के पीछे हैं। वजह है इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की परीक्षा का पेपर लीक होना, वो भी एक ऐसे तरीके से जो सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। आरोप है कि प्रोफेसर ने सील बंद लिफाफे में छोटा सा छेद करके अंदर एंडोस्कोपिक कैमरा घुसा दिया और पूरा प्रश्नपत्र वीडियो में कैद कर लिया। मामला बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) विषय की परीक्षा से जुड़ा है, जो 20 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक IGKV से संबद्ध 28 कृषि महाविद्यालयों में होनी थी। लेकिन परीक्षा शुरू होने से महज दो घंटे पहले पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में परीक्षा रद्द करनी प...