नई दिल्ली, अगस्त 13 -- IFS Nidhi Tiwari Success Story: सफलता किसी बने-बनाए ढर्रे पर नहीं, बल्कि साहसी फैसलों से मिलती है। इस बात को पूरी तरह सच साबित कर दिखाया है भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी ने। देश के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थान BARC में साइंटिस्ट की नौकरी छोड़कर देश सेवा के लिए सिविल सर्विसेज की राह चुनना कोई आसान फैसला नहीं था, लेकिन निधि ने अपने आत्मविश्वास से यह कर दिखाया। वर्तमान में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी के रूप में काम कर रहीं हैं। उनकी यह प्रेरक कहानी देश के करोड़ों छात्रों और UPSC अभ्यर्थियों के लिए एक मिसाल बन गई है।BHU की गोल्ड मेडलिस्ट और BARC में साइंटिस्ट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली निधि तिवारी बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में बहुत होनहार थीं। उन्होंने अ...