नई दिल्ली, जून 17 -- भारत सरकार के स्वामित्व वाले IDBI बैंक के शेयरों में हाल के दिनों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। बुधवार को बैंक का शेयर लगभग 19% तक उछल गया और लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की। पिछले चार दिनों में शेयर करीब 27% चढ़ चुका है, जिससे निवेशकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण बैंक के निजीकरण को लेकर फिर से तेज हुई चर्चाएं मानी जा रही हैं। लंबे समय से IDBI बैंक में सरकार और LIC की हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कई कारणों से यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब खबरें हैं कि सरकार इस प्रक्रिया को दोबारा स्पीड देने के विकल्पों पर विचार कर रही है। इसी उम्मीद ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया है। यह भी पढ़ें- यस बैंक के शेयर पर टूट पड़े निवेशक, ब्रोकरेज का अनुमान- Rs.30 के पा...