नई दिल्ली, जुलाई 13 -- ICSI CSEET June 2026 results date: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 सत्र के परीक्षा परिणामों की तारीख और समय का आधिकारिक एलान कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 को दोपहर ठीक 2 बजे से संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट को पहले लॉग इन करना होगा।जून के पहले सप्ताह में आयोजित हुई थी परीक्षा आईसीएसईआई द्वारा जारी की गई आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीएसईईटी जून 2026 सत्र की परीक्षाओं का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 1 जून से 4 जून 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा...