नई दिल्ली, अगस्त 8 -- स्कूली शिक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस, यानी CISCE ने साल 2027 और 2028 की ICSE और ISC परीक्षाओं को लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने देश भर के मान्यता प्राप्त स्कूलों से अपील की है कि वे तय समय सीमा के भीतर छात्रों की एंट्री कन्फर्म करें और नए बैच के लिए रजिस्ट्रेशन का काम पूरा करें। यह प्रक्रिया CAREERS पोर्टल के जरिए ऑनलाइन तरीके से चलाई जा रही है, ताकि स्कूलों को किसी तरह की परेशानी न हो।2027 परीक्षाओं के लिए एंट्री कन्फर्मेशन जो छात्र 2027 में ICSE और ISC की परीक्षा देने वाले हैं, उनके लिए स्कूल 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक एंट्री कन्फर्म कर सकते हैं। यानी इस दौरान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के काम पूरा किया जा सकता है। हालांकि अगर कोई स्क...