नई दिल्ली, जुलाई 22 -- भारतीय स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिषद (CISCE) ने आईसीएसई (ICSE) कक्षा 10 इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड CISCE की आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल ciseresults.org पर जाकर ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, छात्रों के लिए डिजीलॉकर (DigiLocker) पर डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र 24 जुलाई 2026 से उपलब्ध कराए जाएंगे।रिजल्ट देखने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (जैसे यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर आदि) दर्ज करने होंगे। CISCE ने दोहराया है कि इम्प्रूवमेंट परीक्षा देने वाले किसी भी छात्र को नुकसान नहीं होगा। जिन विषयों में छात्र ने इम्प्रूवमेंट परीक्षा दी है, उन विषयों के लिए ...