नई दिल्ली, जुलाई 9 -- ICMAI CMA Foundation Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर CMA फाउंडेशन जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 14 जून 2026 को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब अपना पहचान (Identification) नंबर दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।चेन्नई के विग्नेश एस ने किया टॉपा रिजल्ट के साथ ICMAI ने CMA फाउंडेशन जून 2026 की मेरिट लिस्ट भी जारी की है। चेन्नई के विग्नेश एस ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। जो उम्मीदवार CMA फाउंडेशन परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब CMA इंटरमीडिएट कोर्स में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके भविष्य के प्रवेश और रजिस्ट्रेशन के लिए सुरक्षित रखें। यह भी पढ़ें- CBSE ...