नई दिल्ली, अगस्त 5 -- इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने जून 2026 सत्र के तहत सिलेबस 2022 के अनुसार आयोजित इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। संस्थान की ओर से जारी रिजल्ट नोटिफिकेशन में ग्रुपवार पास प्रतिशत, सफल अभ्यर्थियों की संख्या और इंटरमीडिएट व फाइनल परीक्षा की प्रोविजनल रैंक लिस्ट भी जारी की गई है। ऐसे में उम्मीदवार अगर अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो वो ऑफिशियल वेबसाइट eicmai.in पर जाकर देख सकते हैं।कितने छात्र हुए पास रिजल्ट के अनुसार, 7885 अभ्यर्थियों ने इंटरमीडिएट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है, जबकि 4,220 अभ्यर्थियों ने फाइनल कोर्स पास कर लिया है। इसके अलावा, ICMAI ने संशोधित सिलेबस 2022 के तहत आयोजित दोनों परीक्षाओं में टॉप-3 रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के नाम भी जारी किए हैं। CMAI ...