नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- अगर ICICI बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बैंक 1 दिसंबर 2026 से कुछ सेविंग अकाउंट के सर्विस चार्ज में बदलाव करने वाला है। इससे कैश ट्रांजैक्शन की लागत बढ़ेगी और इलेक्ट्रॉनिक डेबिट भुगतान फेल होने पर लगने वाला जुर्माना भी बढ़ जाएगा। इसका असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जो बैंक की शाखा में बार-बार कैश जमा करते हैं या निकालते हैं। इसके अलावा, जिनके खाते से लोन की EMI या दूसरे भुगतान अपने आप कटते हैं, उन्हें भी सतर्क रहने की जरूरत है। आइए डिटेल में जान लेते हैं कि बैंक ने क्या कुछ बदला है।क्या कुछ बदला है? ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को एक ईमेल भेजकर जानकारी दी है कि वह कुछ सेविंग अकाउंट्स में कैश ट्रांजैक्शन पर लगने वाले सर्विस चार्ज में बदलाव करने जा रहा है। इस बदलाव के तहत, बैंक फ्री लिमिट से अधिक ...