नई दिल्ली, जून 25 -- मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर ICC Womens T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। टूर्नामेंट के 22वें मुकाबले में इंग्लिश टीम ने वेस्टइंडीज को 38 रनों से हराकर जीत का चौका लगाया। इंग्लैंड वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड ग्रुप-बी के पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं बचे तीन स्पॉट के लिए 7 टीमों के बीच अभी भी जंग जारी है। आज इंडिया वर्सेस बांग्लादेश मुकाबला भी खेला जाना है। भारत के लिए यह करो या मरो मुकाबला है, अगर इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ता है तो उनका सफर टूर्नामेंट में लगभग समाप्त हो जाएगा। वहीं जीत उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बांधी रहेगी। सेमीफाइनल की रेस में भारत के अलावा 6 बार की चैंपिनय ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीक...