नई दिल्ली, जून 29 -- ICC Womens T20 World Cup Semi-Final Schedule- भारत की हार के साथ आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का शेड्यूल साफ हो चुका है। ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ा। इस जीत के साथ ग्रुप-ए से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले ग्रुप-बी से मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई किया था। आईए एक नजर आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल शेड्यूल पर डालते हैं-आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में किन 4 टीमों ने बनाई जगह? ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया ह...