नई दिल्ली, जून 16 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को महिला टी20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। वेस्टइंडीज की अनुभवी कप्तान हेली मैथ्यूज नंबर-1 ऑलराउंडर बन गई हैं। उन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के पहले मैच में अच्छे प्रदर्शन किया। उन्होंने 48 रन बनाने के अलावा एक विकेट चटकाया। हेली ने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को पछाड़कर टॉप पर फिर से अपनी जगह बनाई। अमेलिया दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह तीसरे नंबर पर आ गई हैं। दीप्ति ने बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ 10 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 64 रनों से जीत दर्ज की थी। दीप्ति प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप 10 में ...