नई दिल्ली, जनवरी 9 -- 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और आईसीसी (ICC) के बीच सुरक्षा को लेकर उपजा विवाद अब गंभीर मोड़ ले चुका है। यह विवाद मूल रूप से मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने को लेकर शुरू हुआ था, जो अब टीम की भारत यात्रा पर संशय तक पहुंच गया है। NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीबी केवल अपने खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि भारत आने वाले पूरे दल जिसमें कोच, सपोर्ट स्टाफ और अधिकारी भी शामिल हैं के लिए निजी सुरक्षा की लिखित गारंटी की मांग कर रहा है। NDTV को मिली ताजा जानकारी के मुताबिक सूत्र कहते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड वर्ल्ड कप के दौरान अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ भारत आने वाले टीम के सभी मेंबर्स की निजी सुरक्षा के लिए आश्वासन मांग रहा है। यानी बोर्ड सिर्फ ...