नई दिल्ली, मार्च 23 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने 23 मार्च 2026 को फरवरी 2026 के प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान कर दिया है। मेंस और वुमेंस कैटेगरी में भारत और पाकिस्तान का जलवा का दिखा है। वुमेंस कैटेगरी में भारतीय और मेंस कैटेगरी में पाकिस्तान का खिलाड़ी इस अवॉर्ड को जीतने में सफल हुआ है। टी20 विश्व कप 2026 में कोहराम मचाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान इस अवॉर्ड को जीतने में सफल हुए हैं। महिलाओं में भारत की अरुणधति रेड्डी ने बाजी मारी है। साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। फरवरी के महीने की उनकी परफॉर्मेंस शानदार थी। यही कारण है कि उन्होंने इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्विक को पीछे छोड़कर इस अवॉर्ड पर कब्जा किया है। वे टी20 वर्ल्ड कप मे...