नई दिल्ली, अगस्त 19 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग जारी की है। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड का तख्तापलट हो गया है। वह बल्लेबाजों की सूची में चौथे पायदान पर खिसक गए हैं। हेड का बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में बल्ला नहीं चला। उन्होंने डार्विन में आयोजित मैच में 22 और 17 का स्कोर बनाया। बांग्लादेश ने डॉर्विन में 9 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत थी। हेड के हाथों से बादशाहत फिसलने के बाद हैरी ब्रूक नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रूक को बैठे-बिठाए एक स्थान का फायदा मिला है। इंग्लैंड के बल्लेबाज ब्रूक ने जून के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। इंग्लैंड की आज से पाकिस्तान के विरुद्ध तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। हेड के 8...