ICC टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तानियों की मौज, बाबर आजम ने दो साल बाद किया ऐसा; चार भारतीय प्लेयर नंबर-1
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें तीन पाकिस्तानियों की मौज आई। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पांच पायदान चढ़कर दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने करीब दो साल बाद टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 10 में एंट्री मारी है। पाकिस्तान ने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर दो मैचों की टेस्ट 1-1 से ड्रॉ कराई। पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से जीत हासिल की। बाबर ने मैच की पहली पारी में 88 रन बनाए और दूसरी पारी में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान ने तीन साल बाद विदेशी धरती पर टेस्ट मैच जीता। बाबर को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।शफीक ने 25 स्थान की छलांग लगाई वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले शफीक ने 25 स्थान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.