नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टेस्ट खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। शुभमन गिल और जो रूट को बल्लेबाजों की सूची में घाटा झेलना पड़ा है। भारत के कप्तान गिल दो स्थान लुढ़ककर नौवें पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 709 रेटिंग अंक हैं। गिल ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अर्धशतक जमाया था, जो ड्रॉ रहा। इंग्लैंड के कप्तान रूट (820) एक स्थान नीचे तीसरे पर आ गए हैं। उन्होंने लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ चार और 24 रन बनाए थे। यह मैच इंग्लैंड ने 194 से जीता और सीरीज में अजेय बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (840) दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।सोनल दिनुशा की आई मौज भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत (709) सातवें पायदान पर बरकरार हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक (856) नंबर-1 टेस्ट ब...