दुबई, मई 13 -- भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को जारी आईसीसी की लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर हैं जबकि इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट 880 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। जायसवाल के 750 अंक हैं। कप्तान गिल को एक स्थान का फायदा हुआ है और उनके 730 अंक हैं। हैरी ब्रूक इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं जबकि उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ का नंबर आता है।भारत ने 2026 में एक भी टेस्ट नहीं खेला भारत ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। टीम ने अपनी पिछली सीरीज स्वदेश में नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी। गेंदबाजों क...