नई दिल्ली, मार्च 6 -- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। अब भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे अधिक नॉकआउट मैच जीतने वाली टीम बन गई है। टीम इंडिया ने यह कारनामा विश्व क्रिकेट में दबदबा रखने वाली ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए किया है। भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टूर्नामेंट्स में 24वां नॉकआउट मुकाबला जीता और विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले ऑस्ट्रंलिया ने 23 नॉकआउट मुकाबले जीते थे और 13 में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने भी 23 ही नॉकआउट मैच जीते थे लेकिन उसे 14 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, इस वजह से टीम इंडिया लिस्ट में दूसरे स्थान पर थी। हालांकि, अब 24 जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। यह भी पढ़ें- 30000 दर्शक...