नई दिल्ली, जुलाई 26 -- India ICC T20I Team Ranking: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने शनिवार को हरारे में आयोजित दूसरे मुकाबले में 90 रनों से विजयी परचम फहराया। भारत ने जिम्बाब्वे सीरीज जीतते ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की टी20 टीम रैंकिंग में फिर से बादशाहत हासिल कर ली है। भारत ने इंग्लैंड को पछाड़कर नंबर-1 का ताज छीना है। 25 जुलाई को अपडेट हुई रैंकिंग में भारत के 268 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड के भी इतने ही अंक हैं लेकिन टीम दूसरे पायदान पर खिसक गई। टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत ने 11 जुलाई को इंग्लैंड में शीर्ष स्थान गंवाया था। इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से अपने नाम की थी। पहला मैच बारिश में धुला था।न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया किस नंबर पर? आईसीसी की ताजा T20I टीम रै...