नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- साल 1999 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला जाना था पर इस वर्ल्ड का पोस्ट बॉय एक भारतीय गेंदबाज को बनाया गया। ICC ने उस भारतीय गेंदबाज की खास एक्शन और शानदार बॉलिंग की वजह से उसे अपना पोस्टर बॉय बनाया था। पर किसे पता था कि भारत का ये खतरनाक गेंदबाज, अपने करियर में सिर्फ दो टेस्ट मैच ही खेल पाएगा। ये कहानी एक ऐसे खिलाड़ी की है, जिसे एक समय भारत का स्विंग किंग कहा जाता था और खुद सचिन तेंदुलकर भी उसके गेंदबाजी के मुरीद थे। आइए जानते हैं इस खास खिलाड़ी की कहानी।1997 में भारतीय टीम में आया था एक खास खिलाड़ी साल था 1997 का, मुंबई समेत पूरे देश में बॉर्डर फिल्म की धूम थी और लोगों की जुबान पर इस फिल्म के गाने। उसी साल भारतीय क्रिकेट टीम में एक बेहद की खास खिलाड़ी की एंट्री होती है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट में इस तेज ग...