नई दिल्ली, मार्च 2 -- ICAI CA Final Jan 2026 Toppers: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल परीक्षा (जनवरी 2026 सत्र) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार के नतीजों में बेटियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। करनाल की रहने वाली दीक्षा गोयल ने ऑल इंडिया लेवल पर पहली रैंक (AIR 1) हासिल कर इतिहास रच दिया है। सीए फाइनल की परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, और इसमें टॉप रैंक हासिल करना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है। दीक्षा की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।कौन हैं इस बार के चमकते सितारे? (टॉपर्स लिस्ट) ICAI द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, टॉप तीन स्थानों पर रहने वाले मेधावी छात्र इस प्रकार हैं: दीक्षा गोयल (AIR 1): दीक्षा ने कुल 800 अंकों में से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.