नई दिल्ली, मार्च 1 -- ICAI CA Final Result 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों का लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 1 मार्च 2026 को सीए फाइनल परीक्षा (नवंबर 2025 सत्र) के परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। संस्थान ने पहले ही सूचित कर दिया था कि नतीजे रविवार को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सीए फाइनल की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परिणाम के साथ ही देश को कई नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स मिलेंगे, जो देश की अर्थव्यवस्था और कॉर्पोरेट जगत में अपना योगदान देंगे।रिजल्ट कहां और कैसे देखें? इंस्टीट्यूट ने स्पष्ट किया है कि परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होंगे। छात्र अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दी ग...