नई दिल्ली, जुलाई 30 -- ICAI CA Final Nov 2026 Exam: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने एक महत्वपूर्ण और राहत भरी घोषणा की है। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश नवंबर 2026 की CA फाइनल परीक्षा के लिए अपना आवेदन फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे, उन्हें ICAI ने एक और मौका देने का फैसला किया है। ICAI द्वारा जारी नए नोटिस के अनुसार, CA फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 1 अगस्त 2026 से दोबारा एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक आधिकारिक e-Services पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।पहले क्या था शेड्यूल? इससे पहले ICAI ने 6 जुलाई 2026 को परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई नि...