नई दिल्ली, जनवरी 22 -- IBPS RRB Clerk Result 2025: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए IBPS RRB Clerk Result 2025 का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने अभी तक RRB Clerk प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं किया है, जिससे अभ्यर्थियों में चिंता और बेचैनी बढ़ गई है। हालांकि, परीक्षा और मेन्स शेड्यूल को देखते हुए अब रिजल्ट को लेकर एक संभावित टाइमलाइन सामने आ रही है।IBPS RRB Clerk Result 2025: कब तक आएगा प्रीलिम्स रिजल्ट? IBPS की ओर से RRB Clerk प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 की तारीख को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं हुआ है। लेकिन चूंकि RRB Clerk मेन्स परीक्षा 1 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि प्रीलिम्स का रिजल्ट जनवरी के आखिरी सप्ताह तक ...