नई दिल्ली, जनवरी 23 -- IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ऑफिस असिस्टेंट क्लर्क के पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। देश भर के ग्रामीण बैंकों में क्लर्क बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे। अभ्यर्थी आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर परिणाम चेक किया जा सकता है। रिजल्ट वेबसाइट पर 29 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा।रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया 1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। 2. होमपेज पर "CRP RRBs" के लिंक पर क्लिक करें। 3. अब "Common Recruitment Process - Regional Rural Banks Phase XIII" क...