नई दिल्ली, जुलाई 1 -- IBPS PO Recruitment 2026 Exam Pattern Changes : आईबीपीएस ने देश के सरकारी बैंकों के लिए पीओ यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर के 6715 पदों पर भर्ती निकाली है। आज 1 जुलाई 2026 से https://www.ibps.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 है। इस बार प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि मेन्स में बदलाव किए गए हैं। बदलाव का विस्तृत ब्योरा आप नीचे देख सकते हैं। आईबीपीएस (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-XVI) भर्ती वर्ष 2027-28 की रिक्तियों को भरने के लिए की जा रही है। प्रीलिम्स परीक्षा (Online Preliminary Exam) अगस्त 2026 में होगी। मेंस परीक्षा अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित है।आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम अंग्रेजी: 30 प्रश्न, 30 अं...