नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- ibps clerk mains admit card 2025 out : सरकारी बैंकों में नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों उम्मीदवारों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिस उम्मीदवार ने प्रीलिम्स चरण को सफलतापूर्वक पार कर लिया है, अब वह मेन्स हॉल टिकट डाउनलोड करके परीक्षा में शामिल होने की तैयारी पुख्ता कर सकता है। इस साल IBPS ने कुल 15,684 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी मेन्स परीक्षा 29 नवंबर और 2 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। जारी किए गए एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों से जुड़ी सभी अनिवार्य जानकारियां शामिल होंगी, जैसे नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता। साथ ही, इसमें परीक्षा ...