नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- IAS vs IFS Salary : हर साल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऐसे ढेरों अभ्यर्थी होते हैं जो कि चयनित होने के बावजूद फिर से एग्जाम में बैठते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है ड्रीम जॉब आईएएस को पाना। ज्यादातर अभ्यर्थी भी सर्विसेज की प्राथमिकता तय करते समय आईएएस को ही टॉप वरीयता देते हैं। जब चयनितों को सर्विस अलॉट होती है तो आमतौर पर टॉपर आईएएस ही चुनते हैं। लेकिन आईएएस के इस क्रेज के बीच बहुत से ऐसे होते हैं जो शानदार रैंक लाने के बावजूद भी आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) को ठुकरा देते हैं और आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा) को चुनते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आईएएस और आईएफएस की सैलरी में क्या अंतर है? दोनों में से किसे ज्यादा पैसे मिलते हैं? जहां आईएएस अधिकारी देश के भीतर रहकर जमीनी स्तर पर कानून-व्यवस्था, नीतियां लागू क...