नई दिल्ली, अगस्त 12 -- IAS Ujjwal Priyank Success Story: संघर्ष, समर्पण और अटूट हौसले की मिसाल हैं बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले उज्जवल प्रियांक। देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 10 (AIR 10) हासिल कर वे IAS अफसर बने हैं। लेकिन उनकी यह सफलता केवल एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं है, बल्कि एक मां के त्याग और बेटे के संकल्प की दिल छू लेने वाली कहानी है।शुरुआती सफर और 12वीं में 96% अंक उज्जवल का शुरुआती जीवन पटना में बीता। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ज्ञानिकेतन स्कूल से पूरी की है। पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उनके पिता परिवार से अलग रहते थे, इसलिए उज्जवल की पूरी दुनिया उनकी मां के इर्द-गिर्द ही सिमटी रही। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उनकी मां ने कभी बेटे की पढ़ाई में...