नई दिल्ली, अगस्त 2 -- IAS Tukaram Munde FDA Success Story: जब बात ईमानदारी, कड़े फैसलों और निडर कार्यशैली की आती है, तो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में कुछ अधिकारियों का नाम सबसे अलग चमकता है। इन्हीं में से एक हैं महाराष्ट्र कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे। अपने 20 साल के सेवाकाल में लगभग 25 बार तबादले का सामना करने के बावजूद, तुकाराम मुंढे का इरादा कभी डगमगाया नहीं। जनता उन्हें प्यार और सम्मान से महाराष्ट्र का 'सिंघम आईएएस' कहती है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के सचिव और आयुक्त के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पदभार संभालते ही वे एक बार फिर एक्शन मोड में आ गए हैं और पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान चला रहे हैं। अपने कड़े एक्शन को लेकर वे सोशल मीडिया प...