नई दिल्ली, अगस्त 8 -- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन कुछ चुनिंदा अभ्यर्थी ही सफलता हासिल कर पाते हैं। ऐसे में कुछ उम्मीदवारों की सफलता की कहानी न सिर्फ प्रेरणा देती है, बल्कि यह भी बताती है कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी IAS अधिकारी सौम्या शर्मा की है। सौम्या शर्मा ने कई चुनौतियों के बावजूद साल 2017 की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया और ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल की। खास बात यह है कि उन्होंने UPSC की तैयारी के लिए करीब चार महीने का समय दिया था। अपनी मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा ...