IAS-IPS-IFS अफसर देंगे छात्रों को करियर टिप्स, हर महीने करेंगे संवाद; योगी सरकार की नई पहल
लखनऊ, अगस्त 8 -- यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास, उनकी क्षमताओं के बेहतर उपयोग और उच्च शिक्षा, रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के युवा अधिकारी हर माह इंटरमीडिएट स्तर के कम से कम एक विद्यालय का भ्रमण करेंगे। यहां वे विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन देंगे। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और अनुश्रवण के लिए महानिदेशक, स्कूल शिक्षा को निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्तों को भी समय-समय पर कार्यक्रम की समीक्षा करने को कहा गया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.