नई दिल्ली, अगस्त 25 -- साल 2023 में जब संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी 2022 की सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित हुआ था, तब बिहार की लड़की गरिमा सिंह का नाम खूब सुर्खियों में था। क्योंकि उन्होंने देश भर में दूसरी रैंक (AIR 2) हासिल की थी। 2022 बैच की इस आईएएस अधिकारी को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। दरअसल, उन्हें दरभंगा नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वो राजधानी पटना के बाढ़ में उपमंडलीय अधिकारी (एसडीओ) के पद पर सेवाएं दे रही थीं। इतना ही नहीं वो पालीगंज में भी एसडीएम के रूप में अपनी कुशल कार्यशैली का परिचय दे चुकी हैं। हालांकि एक छोटी जगह से निकल यूपीएससी में टॉप करना उनके लिए इतना आसान नहीं था। इसके पीछे उनकी लगन और मेहनत का नतीजा है। यूपीएससी के दौरान कई कठिन परिस्थितियां भी आईं, लेकिन उन्होंने घुटने टेकने के...