नई दिल्ली, अगस्त 31 -- कुछ आईएएस अधिकारी अपने तेज-तर्रार प्रशासनिक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक नाम दुर्गाशक्ति नागपाल का है। वर्तमान में वो देवीपाटन मंडल की कमिश्‍नर हैं। उनका नाता कई विवादों से भी रहा है। लेकिन आज हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में बताएंगे। दुर्गाशक्ति नागपाल का सपना आईएएस बनना था। क्योंकि जब उन्होंने पहली बार यूपीएससी क्रैक किया था, तब वो IRS के लिए चुनी गई थीं। लेकिन वो यहीं नहीं रूकीं। जब दूसरी बार उन्होंने यूपीएससी क्रैक किया, तो आईएएस बन गईं। उनकी कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।दुर्गाशक्ति नागपाल की यूपीएससी रैंक दुर्गाशक्ति नागपाल आगरा की रहने वाली हैं। पढ़ाई में काफी तेज थी। उन्होंने इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर विमेन से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने अपने द...