नई दिल्ली, अगस्त 29 -- बिहार सरकार ने 6 आईएएस अधिकारों के ताबदले किए हैं। इन अधिकारियों की लिस्ट में बिहार की बेटी आईएएस दिव्या शक्ति का भी नाम शामिल है। उन्हें बिहार मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में उत्पाद आयुक्त बनाया गया है। यानी अब राज्य में शराबबंदी की कमान आईएएस दिव्या शक्ति के हाथों में होगी। बता दें कि उनका तबादला उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यवाहक पदाधिकारी, जिला परिषद कैमूर के पद से हुआ है। आईएएस दिव्या शक्ति की यूपीएससी जर्नी भी कमाल की रही है। इन्होंने एक नहीं बल्कि दो बार यूपीएससी क्रैक किया है और आईएएस बनीं हैं। चलिए आज सक्सेस स्टोरी में बात दिव्या शक्ति की।कौन हैं आईएएस दिव्या शक्ति दिव्या शक्ति का जन्म 20 सितंबर 1992 में बिहार के छपरा जिले के जलालपुर स्थित कोठयां गांव में हुआ। इन्होंने इंजीनियर से आईएएस अफसर बनने तक...