नई दिल्ली।, जून 13 -- IAS Rohini and IPS Roopa Fight: कर्नाटक कैडर की दो वरिष्ठ महिला अधिकारी आपस में ही लड़ गईं। आईएएस (IAS) अधिकारी रोहिणी सिंधुरी और आईपीएस (IPS) अधिकारी रूपा मौदगिल के बीच पिछले तीन साल से कड़वाहट और कानूनी लड़ाई जारी है। इसे हमेशा के लिए खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस कुरियन जोसेफ से इस विवाद में मध्यस्थता करने और दोनों अधिकारियों के बीच स्थायी शांति स्थापित करने का अनुरोध किया है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ ने दोनों पक्षों को आईना दिखाया। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि ये दोनों अधिकारी इस अंतहीन मुकदमेबाजी के जरिए अपना खुद का करियर बर्बाद कर रहे हैं।अदालत के सुझाव पर दो...